Tuesday, April 28, 2020

फिर चमके आर्यभट्ट इंजीनियरिंग के विद्यार्थी

बी.टेक 5 सेमेस्टर के रिजल्ट्स में आर्यभट्ट इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन



राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा ने बी.टेक. V सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया I संभाग के सर्वश्रेष्ठ आर्यभट्ट इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है I कॉलेज के इलेक्ट्रिकल अभियांत्रिकी संकाय के छात्र गजेन्द्र सिंह ने कॉलेज में सर्वाधिक  79.13% अंक प्राप्त कर कॉलेज को गौरवान्वित किया I
आर्यभट्ट कॉलेज के प्राचार्य डॉ एस. के. माथुर ने बताया की आर्यभट्ट  इंजीनियरिंग कॉलेज अजमेर के विद्यार्थियों का परिणाम हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सर्वोत्तम रहा |
डॉ माथुर ने बताया कि सिविल इंजीनियरिंग के छात्र आशीष कपूर  ने 74.87% के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया वही हरेन्द्र सिंह ने 73.83% अंको के साथ द्वितीय  और दिनेश कुमार ने  73.22% अंको के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है I
इसी प्रकार कंप्यूटर विज्ञानं अभियांत्रिकी की छात्रा रेनू सोनी ने 76.35 % के साथ प्रथम, याशिका बंसीवार ने 75.91% के साथ द्वितीय तथा शिवानी परिहार  ने  74.61% अंको के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है I
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच  के छात्र  गजेन्द्र सिंह ने ने 79.13 % के साथ प्रथम स्थान, यश्वस्वी चौहान ने 69.21% अंक के साथ द्वितीय स्थान एवं पूजा रावत ने 68.86 % के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया I
इसी प्रकार मेकनिकल इंजीनियरिंग के छात्र हर्शल बडीवाल ने 70.43% के साथ प्रथम स्थान, गौतम पाण्डेय ने 69.82% के साथ द्वितीय और पारस शर्मा  ने 67.91% अंको के साथ  तृतीय स्थान प्राप्त किया है I
आर्यभट्ट कॉलेज के चेयरमैन डॉ अमित शास्त्री ने बताया कि आर्यभट्ट कॉलेज अजमेर संभाग के श्रेष्ठ महाविद्यालयों में से एक है जो न सिर्फ अध्ययन में बल्कि खेलकूद के साथ सह शैक्षणिक गतिविधियों, ओवरआल पर्सनिलिटी डवलपमेंट तथा नवीन तकनीकी पर अध्ययन  पर भी विशेष ध्यान देता है I  
कॉलेज की निदेशक डॉ रिधिमा शास्त्री ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं को देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की I 

4 comments:

नेशनल प्रोग्रामिंग टैलेंट हंट क्विज आयोजित

आर्यभट्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस   ने   प्रोग्रामिंग टैलेंट हंट क्विज का आयोजन  किया   प्रोग्रामिंग टैलेंट हंट क्विज ...