Friday, May 15, 2020

नेशनल प्रोग्रामिंग टैलेंट हंट क्विज आयोजित


आर्यभट्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने प्रोग्रामिंग टैलेंट हंट क्विज का आयोजन किया 



प्रोग्रामिंग टैलेंट हंट क्विज के सीरीज-1 में आज C- Programming लैंग्वेज का  क्विज आयोजित किया गया। इस क्विज में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 13 विद्यार्थियों ने 100% अंकों के साथ इस क्विज में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया जबकि कुल 100 विद्यार्थियों ने इस क्विज में भाग लिया।
कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष सौरव शर्मा ने बताया कि कॉलेज इस तरह का नवाचार करता रहता है। प्राचार्य डॉ एस के माथुर ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।
इस प्रोग्राम के कन्वीनर आशुतोष सिंह ने बताया कि इस प्रोग्राम का उद्देश्य प्रोग्रामिंग में इंट्रेस्टेड स्टूडेंट्स को एक ऐसा प्लेटफार्म उपलब्ध कराना है जहां वह अपनी क्षमताओं का आकलन कर सके एवं उसे और निखार सके। इसके माध्यम से प्रोग्रामिंग में दक्ष विद्यार्थियों को आकर्षक छात्रवृत्ति भी दी जा रही है।
संस्था के निदेशक डॉ अमित शास्त्री ने बताया कि प्रोग्रामिंग टैलेंट हंट का आयोजन नेशनल लेवल पर किया जा रहा है। सभी प्रोग्रामिंग लैंग्वेजेज के साथ-साथ इमर्जिंग ट्रेंड्स टेक्नोलॉजीज के भी क्विज आयोजित किए जाएंगे  जिसमें मुख्यतः
·         एथिकल हैकिंग
·         डाटा एनालिटिक्स
·         पायथन 
       मशीन लर्निंग
·         आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
·         रोबोटिक्स एवं ऑटोमेशन
आदि विषयों के क्विज आकर्षण का केंद्र होंगे।


Monday, May 11, 2020

एम.टेक रिजल्ट्स में आर्यभट्ट इंजीनियरिंग अव्वल

बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय ने जारी किये प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के परिणाम 






अजमेरI बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा एम.टेक. प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमे संभाग के सर्वश्रेष्ठ आर्यभट्ट इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा I
       पॉवर सिस्टम प्रथम सेमेस्टर में नितेश कुमार बरोलिया ने कॉलेज में सर्वाधिक  82.75% के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया वही प्रीतम सिंह ने 75.38% अंको के साथ द्वितीय  और जगदीश कुमार ने 75.00 % अंको के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कियाI
     जबकि पॉवर सिस्टम तृतीय सेमेस्टर में रवि जाखर ने  सर्वाधिक  76.40% के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया वही रामकरण ने 74.60 % अंको के साथ द्वितीय  और शिवम् पाण्डे  ने  73.60 % अंको के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया
    इसी प्रकार मेकनिकल अभियांत्रिकी संकाय में प्रोडक्शन इंजीनियरिंग  के छात्र अंकित शर्मा  ने 69.75% के साथ प्रथम स्थान, आशिक हुसैन ने 67.13%  के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त कियाI
   जबकि प्रोडक्शन इंजीनियरिंग तृतीय सेमेस्टर में विपिन चौधरी  ने 72.40% के साथ प्रथम स्थान, वीरेन्द्र डांगी ने  69.60 % के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त कियाI
   प्राचार्य डॉ एस. के. माथुर ने बताया की आर्यभट्ट  इंजीनियरिंग कॉलेज अजमेर के विद्यार्थियों का परिणाम हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सर्वोत्तम रहाI
    चेयरमैन डॉ अमित शास्त्री ने बताया कि आर्यभट्ट कॉलेज अध्यापन के अलावा खेलकूद और अन्य सह शैक्षणिक गतिविधियों, ओवरआल पर्सनिलिटी डवलपमेंट तथा नवीन तकनीकी पर आधारित अध्ययन पर भी विशेष ध्यान देता हैI
    संस्था की निदेशक डॉ. रिद्धिमा शास्त्री ने बताया कि कॉलेज ने हाल ही में  विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढाई में सुगमता देने के लिए आर्यभट्ट इंजीनियरिंग ई-लर्निंग पाठशाला नाम का यू-टुब चैनल लांच किया है जिसमे इंजीनियरिंग से जुडी हुई हर ब्रांच के  लेक्चर और वीडियोस है जिससे विद्यार्थी घर बैठे ही गुणवत्तापूर्ण लेक्चर अटेंड कर सकते हैंI


नेशनल प्रोग्रामिंग टैलेंट हंट क्विज आयोजित

आर्यभट्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस   ने   प्रोग्रामिंग टैलेंट हंट क्विज का आयोजन  किया   प्रोग्रामिंग टैलेंट हंट क्विज ...