Sunday, April 26, 2020

एम.बी.ए तृतीय सेमेस्टर के रिजल्ट में छात्राओं ने मारी बाजी

आर्यभट्ट कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट की छात्राएं रहीं अव्व्वल 




अजमेरI बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा घोषित एम.बी.ए तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में आर्यभट्ट कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर कर प्रदर्शन कियाI
मिताली दमानी ने 80.80% अंकों के साथ कॉलेज में सर्वोच्च  स्थान प्राप्त किया जबकि वर्शिका टाक 79%,अभिलाशा रावल 77.80%, रश्मि सलेचा 76.90% तथा किरण बाबानी ने 76.80% अंक प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन कियाI
कॉलेज की प्राचार्या डॉ इन्द्रप्रीत छाबड़ा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आर्यभट्ट कॉलेज का परिणाम जिले में सर्वश्रेठ रहा हैI
आर्यभट्ट ग्रुप के चेयरमैन डॉ अमित शास्त्री एवं निदेशक डॉ रिधिमा शास्त्री ने सभी विद्यार्थियों को उनके द्वारा किये गए प्रयासों के लिए सराहा एवं उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी I

3 comments:

नेशनल प्रोग्रामिंग टैलेंट हंट क्विज आयोजित

आर्यभट्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस   ने   प्रोग्रामिंग टैलेंट हंट क्विज का आयोजन  किया   प्रोग्रामिंग टैलेंट हंट क्विज ...