Monday, May 11, 2020

एम.टेक रिजल्ट्स में आर्यभट्ट इंजीनियरिंग अव्वल

बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय ने जारी किये प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के परिणाम 






अजमेरI बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा एम.टेक. प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमे संभाग के सर्वश्रेष्ठ आर्यभट्ट इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा I
       पॉवर सिस्टम प्रथम सेमेस्टर में नितेश कुमार बरोलिया ने कॉलेज में सर्वाधिक  82.75% के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया वही प्रीतम सिंह ने 75.38% अंको के साथ द्वितीय  और जगदीश कुमार ने 75.00 % अंको के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कियाI
     जबकि पॉवर सिस्टम तृतीय सेमेस्टर में रवि जाखर ने  सर्वाधिक  76.40% के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया वही रामकरण ने 74.60 % अंको के साथ द्वितीय  और शिवम् पाण्डे  ने  73.60 % अंको के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया
    इसी प्रकार मेकनिकल अभियांत्रिकी संकाय में प्रोडक्शन इंजीनियरिंग  के छात्र अंकित शर्मा  ने 69.75% के साथ प्रथम स्थान, आशिक हुसैन ने 67.13%  के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त कियाI
   जबकि प्रोडक्शन इंजीनियरिंग तृतीय सेमेस्टर में विपिन चौधरी  ने 72.40% के साथ प्रथम स्थान, वीरेन्द्र डांगी ने  69.60 % के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त कियाI
   प्राचार्य डॉ एस. के. माथुर ने बताया की आर्यभट्ट  इंजीनियरिंग कॉलेज अजमेर के विद्यार्थियों का परिणाम हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सर्वोत्तम रहाI
    चेयरमैन डॉ अमित शास्त्री ने बताया कि आर्यभट्ट कॉलेज अध्यापन के अलावा खेलकूद और अन्य सह शैक्षणिक गतिविधियों, ओवरआल पर्सनिलिटी डवलपमेंट तथा नवीन तकनीकी पर आधारित अध्ययन पर भी विशेष ध्यान देता हैI
    संस्था की निदेशक डॉ. रिद्धिमा शास्त्री ने बताया कि कॉलेज ने हाल ही में  विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढाई में सुगमता देने के लिए आर्यभट्ट इंजीनियरिंग ई-लर्निंग पाठशाला नाम का यू-टुब चैनल लांच किया है जिसमे इंजीनियरिंग से जुडी हुई हर ब्रांच के  लेक्चर और वीडियोस है जिससे विद्यार्थी घर बैठे ही गुणवत्तापूर्ण लेक्चर अटेंड कर सकते हैंI


No comments:

Post a Comment

नेशनल प्रोग्रामिंग टैलेंट हंट क्विज आयोजित

आर्यभट्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस   ने   प्रोग्रामिंग टैलेंट हंट क्विज का आयोजन  किया   प्रोग्रामिंग टैलेंट हंट क्विज ...